⭕ स्प्रिंग कैंप से प्रशिक्षित विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को देखकर आनंदित हुए अतिथि एवं अभिभावक।
इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए दीपका के बहुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इंडस पब्लिक स्कूल में स्प्रिंग कैंप का आयोजन किया गया । स्प्रिंग कैंप में विविध कलाओं का अलग-अलग स्तर पर आयोजन किया गया।कैंप मेंअलग-अलग विधा जैसे-डांस, जुम्बा, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, म्युजिक एवं स्वीमिंग, फन गेम्स, योगा, एरोबिक्स आदि का प्रशिक्षण दिया गया जो कि लगातार 31 मार्च तक जारी रहा। स्प्रिंग कैंप के प्रथम दिन ही प्रशिक्षार्थियों की भारी तादाद से उनका उत्साह इस बात का गवाह था कि वे कितने उत्साहित थे। स्प्रिंग कैंप में इंडस पब्लिक स्कूल के कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति देखने को मिली । विद्यार्थियों ने स्विमिंग के अलावा म्युजिक एवं डांस , आर्ट एण्ड क्राफ्ट, जूम्बा, योगा एवं एरोबिक्स से भी विद्यार्थी लाभान्वित हुए । इस स्प्रिंग कैम्प में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता सहित श्रीमती सोमा सरकार, श्रीमती निहारिका श्रीवास्तव जैन, श्रीमती रूमकी हलदर, श्री राजू कौशिक, श्री अमित श्रीवास सहित विद्यालय के अन्य शैक्षणिक स्टॉफ का भी निरंतर सहयोग रहा । स्प्रिंग कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसपी मिस लितेश सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र में मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निवेदिता स्वाइन ने किया।कार्यक्रम में स्प्रिंगकैंप के दौरान प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने आकर्षक डांस की प्रस्तुति दी।साथ ही बच्चों के द्वारा कैंप के दौरान बनाए गए विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट के भी प्रदर्शनी कस भी आयोजन किया गया।बच्चों ने आकर्षक जुंबा एवं एरोबिक्स डांस की भी प्रस्तुति दी।



No comments:
Post a Comment