बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित बिलासपुर संभाग अंतर्गत योग सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में किया जावेगा। आयोजन में विगत कई वर्षों से योग के क्षेत्र में सेवा प्रदान करने वाले योगाचार्यों जो अनेक केंद्रों जैसे गार्डन, कॉलोनी, सामुदायिक भवन, विद्यालय, महाविद्यालय आदि में प्रशिक्षण देकर योग विद्या को विस्तारित करने वाले योग साधकों, योग शिक्षकों, योग प्राध्यापकों, योग प्रशिक्षक, मास्टर ट्रेनर एवं वरिष्ठ योगाचार्य को सम्मानित किया जाएगा।
योग सम्मान योग आयोग का गठन करने के बाद शहर में पहला संभागीय सम्मेलन शहर में किया गया। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने इस अवसर पर योग साधकों प्रशिक्षको और स्वयंसेवी संगठनों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा महापौर रामशरण यादव छत्तीसगढ़ आवास संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक और कांग्रेस जनों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर साधकों ने योग मुद्राओं का यहां प्रदर्शन किया। योग के क्षेत्र में राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा योग को प्रोत्साहित कर सरकार ने इसे गांव-गांव में प्रसारित किया है। लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं l
संभागीय सम्मेलन में आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहां की खुशाल और निरोगी जीवन के लिए योग के फायदे प्रदेशवासियों को बताये जा रहे है। कोरोना ने जो सबक दिया है अब उसे लोग अपने जीवन में उतार रहे हैं। ज्ञानेंद्र शर्मा अध्यक्ष, राज्य योग आयोग कार्यक्रम में मौजूद पुलिस महा निरीक्षक रतनलाल डांगी स्वास्थ्य को लेकर अपने सोशल अकाउंट से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं उन्होंने कहा शरीर ही मूल साधन है जिसके जरिए हम अपने सभी काम कर पाते हैं मौजूदा लाइफस्टाइल में योग का बड़ा योगदान है।
बिलासपुर योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा आयोग का गठन करने के बाद से कार्यक्रम अब ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया है इसलिए हाथ से यह संभागीय सम्मेलन खास तौर पर आयोजित किया गया। बदलती जीवन शैली और खान-पान के कारण लोगों ने अपने शरीर का नुकसान किया है उसकी भरपाई केवल योग से ही संभव है इस बात पर कार्यक्रम में जोर दिया गया l
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया माननीय मंत्री समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास विभाग तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग करेंगे। समाज कल्याण विभाग, बैजनाथ चंद्राकर, अटल श्रीवास्तव, शैलेश पांडे, रामशरण यादव, अरुण चौहान, प्रमोद नायक, अर्जुन तिवारी, वाणी राव, शेख नजीरुद्दीन, विजय केशरवानी, विजय पांडे, राजेश पांडे, अशोक अग्रवाल, अनिल टाह, गणेश योगी, राजेश नारा, राजेंद्र धीवर रहेंगे। रविंद्र सिंह सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग कार्यक्रम का संयोजन किये इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य मौजूद थे

No comments:
Post a Comment