राजस्थान::कैलादेवी के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खबर:राजस्थान रोडवेज की बसों किराए में मिलेगी 30 फीसदी की छूट; 29 मार्च से 17 अप्रैल रोडवेज चलाएगा 309 स्पेशल बसें अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए मेरे साथ - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Thursday, March 24, 2022

राजस्थान::कैलादेवी के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खबर:राजस्थान रोडवेज की बसों किराए में मिलेगी 30 फीसदी की छूट; 29 मार्च से 17 अप्रैल रोडवेज चलाएगा 309 स्पेशल बसें अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए मेरे साथ

 


राजस्थान में इस महीने के अंत में करौली जिले में कैला देवी मंदिर में मेला आयोजित होगा। 29 मार्च से 17 अप्रैल यानी 20 दिन चलने वाले इस लक्खी मेले में राजस्थान समेत देश के दूसरे राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है। इन श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राजस्थान रोडवेज ने 309 स्पेशल मेला बस संचालित करने का निर्णय किया है। खास बात ये है कि इन बसों में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज के किराये में 30 फीसदी की छूट मिलेगी।
 
राजस्थान रोडवेज प्रबंधन ने बताया कि ये बसें आगरा, ग्वालियर, धौलपुर, हिण्डौन, गंगापुर, भरतपुर, जयपुर और महावीरजी से चलाई जाएगी। क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन शहरों की तरफ आते है। राजस्थान रोडवेज के एमडी संदीप शर्मा ने बताया कि इन बसों में छूट का फायदा केवल राजस्थान की सीमा में ही दिया जाएगा। अगर कोई श्रद्धालु दूसरे राज्य से आता है तो राजस्थान सीमा तक उससे पूरा किराया, जबकि राजस्थान सीमा से कैलादेवी तक 70 फीसदी किराया लिया जाएगा।
 

इन बस स्टेण्ड से जारी किया जाएगा अलग से टाइम टेबिल


इन जिलों से जो बसें चलाई जाएगी उनके लिए अगल से टाइम टेबिल जारी किया जाएगा। ये टाइम टेबिल उस समय बस की उपलब्धता के आधार पर जारी होगा। किराये में छूट भी केवल मेला स्पेशल के नाम से जो बसें चलेगी उनमें ही मिलेगी। इन शहरों से चलने वाली दूसरी साधारण या एक्सप्रेस बसों में छूट नहीं मिलेगी।
 

इन चार मेलों के लिए मिलती है किराये में छूट

राजस्थान रोडवेज की ओर से हर साल प्रदेश में आयोजित होने वाले 4 प्रमुख मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किराये में छूट दी जाती है। कैलादेवी के अलावा पुष्कर मेला (अजमेर), झील का बाड़ा (भरतपुर) और रामदेवरा (जोधपुर) मेले के लिए रोडवेज की ओर से छूट दी जाती है। कैलादेवी का मेला कोरोना के कारण 2 साल बाद लगने जा रहा है, ऐसे में यहां इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

No comments:

Pages