क्रेडा विभाग
नही दे रहा ध्यान,पानी के लिए ग्रामीण परेशान ठेकेदार की
लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा कोरबा -- शासन
की महत्वकांछी सौर ऊर्जा चलित पेयजल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार विकासखंड
पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलगीडाड में हर घर पेयजल की आपूर्ति किए जाने प्रयास
शासन द्वारा किया गया है सौर ऊर्जा से चलित नल जल योजनाएं तो स्थापित कर दी गई
लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अभी तक ग्रामीणों के घर में एक बूंद पानी नहीं पहुंच
रही है जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही के कारण यह योजनाएं महीनों से ठप
पड़ी हुई हैं इस वजह से इन ग्रामीण सौर ऊर्जा चलित पेयजल योजना का लाभ प्राप्त
करने से वंचित हो रहे हैं ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत के द्वारा
हैंडपंप में विद्युत बोर डालकर पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर पानी आपूर्ति कर रहा
था इसके बाद क्रेडा विभाग द्वारा बिना बोर खुदाई किए ग्राम पंचायत की पुरानी
हैंडपंप में बोर डालकरसौर ऊर्जा स्थापना,सौर
चलित पंप
,टंकी स्थापना पाईप लाईन विस्तार से कनेक्शन किया गया तब से लेकर आज
पर्यंत तक ग्रामीणों के घरों में पानी नहीं आ रहा है पानी चालू करने के लिए
नौसिखिया मैकेनिक को ठेकेदार के द्वारा भेजा जाता है उनके द्वारा बनाने पर कुछ देर
तक सौर ऊर्जा से बोर टंकी में पानी भर्ती है इसके बाद ऑटोमेटिक बंद हो जाती है
ग्रामीणों ने बताया पानी टंकी फुल नहीं भर रही है जिसकी वजह से घरों में पानी
आपूर्ति नहीं हो रही है बुधवार को मैकेनिक आकर बनाया उसके बाद कुछ छड़ टंकी में
पानी भरा इसके बाद फिर से बंद हो गया यही वजह से ग्रामीण पानी के लिए इधर उधर भटक
रहे हैं ग्रामीण फ्लोराईट पानी पीने मजबुर है इससे ग्रामीणों को गंभीर बीमारी होने
की संभावना बन रही है
No comments:
Post a Comment