आप का सदस्यता अभियान,पर्चा वितरण व स्लीप काटकर लोगो को जोड़ा गया,प्रियंका शुक्ला की मेहनत ला रही रंग - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Wednesday, April 6, 2022

आप का सदस्यता अभियान,पर्चा वितरण व स्लीप काटकर लोगो को जोड़ा गया,प्रियंका शुक्ला की मेहनत ला रही रंग


बिलासपुर :- मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमे पर्चा वितरण व स्लीप काटकर लोगो को जोड़ा गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे है प्रियंका शुक्ला ने बताया कि रास्ते चलते लोगो मे दिल्ली के बाद पंजाब के कामो को लेकर वाहवाही सुनने को मिल रही थी, और लोग कांग्रेस और भाजपा दोनो से छुटकारा पाना चाहते है।
साथी संतोष बंजारे, देवकुमारी, आसना जायसवाल द्वारा संबोधित करते हुए, जनता से संवाद करके, दिल्ली के कामो को भी बताया जा रहा था।
रुख्सार में आम जनता को महिला के सम्बंध में दिल्ली में क्या काम हुआ, और क्यों छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी की ज़रूरत है, इस संबंध में लोगो को बताया और लागातार जोड़ने का काम किया।
सदस्यता अभियान में नीलोत्पल शुक्ला, अमीरन, पुष्पा मानिकपुरी,कमरुन्निसा,मंजू पांडेय,राजिक अली,शेर खान,मंजू विश्वकर्मा, इस्लाम बी,चंद्रिका मोहले,तिहारी गेंदले,सहदरिन गेंदले,मनोज,शिवम बंजारे, मिश्रा जी सहित लगभग 15 से 20 कार्यकर्ता शामिल रहे।



No comments:

Pages