डीजल व पैट्रोल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमियों की बढ़ाई मुसीबतें-----------
मंहगाई सातवें आसमान पर पहुंचने से आम जनमानस है परेशान-------------
मंहगाई सातवें आसमान पर पहुंचने से आम जनमानस है परेशान-------------
✍️कमलेश चौरसिया की रिपोर्ट
जालौन । देश में
लगातार बढ़ते डीजल पेट्रोल की कीमतों पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है । बढ़ती
मंहगाई ने लोगों की मुसीबतें बढ़ती ही जा
रही है । लोगों का कहना है । कि अगर इसी तरह डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ते रहे । तो
महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी ।
बताते चलें कि
विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश सरकार ने मंहगाई पर लगाम लगाने का वादा किया था ।
जिससे महंगाई से जूझ रहे आम जनमानसों को अपना परिवार चलाने में आसानी होगी । और
लोग अपना जीवन यापन अच्छे तरह से काट सकें । महंगाई पर अंकुश लगाने की आश लगाए
बैठे राजकुमार और महेश कुमार अखिलेश सिंह का कहना है कि राज्य की नई सरकारों के
पुनः गठित होते ही महंगाई ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है । और लगातार मंहगाई
चरम पर बढ़ती जा रही है । महंगाई ने लोगों की कमर तोड दी है । जिससे लोगों के
अरमानों पर पानी फेरता नजर आ रहा है । आगे भी कहा कि मंहगाई पर लगाम लगाने का
ढिंढोरा पीटने वाली सरकार बढ़ती मंहगाई को रोक पाने में नाकामयाब रही है । उनका
कहना है कि इतनी मंहगाई तो अन्य सरकारों में भी नहीं बढ़ी है । मंगलवार को डीजल
पेट्रोल के दामों में 80 पैसे का इजाफा करते हुए । अब पैट्रोल 104-82
और
डीजल 96-36 रूपए प्रति लीटर हो चुका है । बढ़ते तेल के
दामों से लोग घबराए हुए हैं । जिससे लोगों के घरों के मैंटीनेन्स गड़बड़ा गए हैं ।

No comments:
Post a Comment