नई हवा नई सपा का नारा लेकर समाजवादी पार्टी के लिए वोट माँगे जालौन नगर में इकबाल मंसूरी - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Thursday, February 10, 2022

नई हवा नई सपा का नारा लेकर समाजवादी पार्टी के लिए वोट माँगे जालौन नगर में इकबाल मंसूरी

 

नई हवा है नई सपा है के नारे के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। सुबह व शाम हो रहे भ्रमण में सपा कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर उरई जालौन सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार दयाशंकर वर्मा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को नगर के मोहल्ला मुर्लिमनोह नारोभस्कर बलमभट्ट तोपखाना, शाहगंज समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में जन संपर्क किया। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश में पूर्व में काबिज रही सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि सपा की सरकार में कराए गए विकास कार्यों पर वर्तमान सरकार ने सिर्फ अपने नाम का पत्थर लगवाया। प्रदेश के विकास के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दयाशंकर वर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की।  इकबाल मंसूरी पूर्व नगर अध्यक्ष साथ मे उनकी टीम अब्दुल क़य्यूम शाह सिकन्दर भाई जुबैर भाई शाहरुख भाई दीपू शाह अमन जी साजिद शाह इरशाद शाह रिजवान चौधरी शूटि शाह सानू शाह आदि लोग मौजूद रहे

रिपोर्ट पुष्पेन्द्र प्रजापति 



विज्ञापन


No comments:

Pages