समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे
उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।
सुबह व शाम हो रहे भ्रमण में सपा कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर उरई जालौन सदर
विधानसभा सीट से उम्मीदवार दयाशंकर वर्मा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के मोहल्ला तकिया मस्जिद तोपखाना, शाहगंज
समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में जन संपर्क किया। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश
में पूर्व में काबिज रही सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि
सपा की सरकार में कराए गए विकास कार्यों पर वर्तमान सरकार ने सिर्फ अपने नाम का
पत्थर लगवाया। प्रदेश के विकास के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले अखिलेश को
मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दयाशंकर
वर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
इकबाल मंसूरी पूर्व नगर अध्यक्ष रिजवान चौधरी नगर उपाध्यक्ष युद्ध विग्रेट
अब्दुल क़य्यूम शाह सिकन्दर भाई जुबैर भाई शाहरुख भाई दीपू शाह अमन जी साजिद शाह
इरशाद शाह शूटि शाह सानू शाह आदि लोग
मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment