जालौन :
उरई जालौन विधानसभा से जहां एक तरफ सपा और भाजपा की कांटे की
टक्कर नजर आ रही है तो वहीं पर
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से जनता 5 साल का हिसाब
मांगने में लगी है जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के उरई विधानसभा से प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा जिस
गांव में जन समर्थन लेकर जनता के पास वोट मांगने जाते हैं तो वहीं पर उनका
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा
विरोध हो जाता है इसके पहले भी उरई क्षेत्र के रूरा अडडू गांव में भी भारतीय जनता
पार्टी के प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा की गांव के लोगों ने काम को नाराजगी जताकर
बेज्जती कर भगाया था इसके बाद लगातार वह अपने जनसमर्थन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ
जाकर क्षेत्र में अपने भारतीय जनता पार्टी के कमल चुनाव चिन्ह पर बोट मांगने के
लिए लगातार गांव में भ्रमण कर रहे हैं जिसको लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी
के प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क साधने के लिए
खरका गांव पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के ऊपर 5
साल
के कामों की बौछार का हिसाब किताब मांगना चालू कर दिया और कुछ दूरी पर बने
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर के सामने से गुजर ना भारतीय जनता पार्टी के
कार्यकर्ता को महंगा पड़ गया जिससे रास्ते में ही वापस लौटना पड़ा समाजवादी पार्टी
कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के जुलूस के सामने अपनी बुलंद
आवाज में अखिलेश यादव के जिंदाबाद के नारे लगा लगा कर उनके जनसैलाब को वापस कर
दिया इतना देख भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा व उनके पार्टी
कार्यकर्ता कैमरे के सामने से भागते नजर
आए ग्रामीणों ने कहा है कि काम नहीं तो वोट नहीं
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को शंकर वर्मा का कहना है कि सपा के लोग
जानबूझकर हमारा विरोध कर रहे हैं उन्हें डर है इस चीज का के द्वारा भारतीय जनता
पार्टी की सरकार बनने जा रही है इसी को लेकर यह जानबूझकर हमारे लोगों के ऊपर इस
तरीके का आरोप लगाकर अपने आपको अच्छा साबित करना चाहते हैं लेकिन जनता सब समझती है
कौन किसका साथी है
No comments:
Post a Comment