इतिहास के पन्नों में आज के दिन दर्ज हैं ये प्रमुख घटनाएं
आज का इतिहास 11 फरवरी को भारत और दुनिया में कई घटनाए हुई जिनका इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज है | आओ हम सब जाने क्या क्या घटनाएं हुई है 11 फरवरी
इतिहास के पन्नों में आज के दिन दर्ज हैं 11 फरवरी ये प्रमुख घटनाएं
1818 : अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया.
1846 : जांबाज सिख लड़ाकों और ईस्ट
इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की लड़ाई शुरू हुई.
1921 : महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ
का उद्घाटन किया.
1921 : ड्यूक आफ कनॉट ने इंडिया गेट की
आधारशिला रखी.
1952 : आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव
में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार
कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया.
1990 : बृहस्पति की ओर जाते हुए अंतरिक्ष
यान गैलिलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा.
1996 : शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता
है और आईबीएम ने शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर डीप ब्लू बनाया. इंसानी दिमाग को
चुनौती देने के लिए शतरंज के विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव और डीप ब्लू के बीच
मुकाबला आयोजित किया गया, जिसे
कास्पारोव ने 4-2 से जीत
लिया. यह अलग बात है कि अगले बरस डीप ब्लू इस मुकाबले में विजयी रहा.
2005 : ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और
लंबे समय से उनकी मित्र कैमिला पार्कर के विवाह की तारीख का ऐलान किया गया.
2009 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित
भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया. उन्हें
नवंबर, 2008 में भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी.
2010 : पाकिस्तान में पेशावर के नजदीक
खैबर दर्रा इलाके में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर फिदायीन हमला. राहत और बचाव
के लिए पहुंचे दल को भी निशाना बनाया गया. इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 17 लोगों की मौत हुई.
2013 : इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान
भगदड़ मचने से 36 लोगों की
जान गई, 39 अन्य घायल.
No comments:
Post a Comment