सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
के राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी , महिला संयोजक अंजुम असारी ,राष्ट्रीय
सलाहकार अनुशासन शाहिद परदेस एडवोकेट ,राष्ट्रीय संयोजक जितेंद्र गौतम,
फैजान
खान जिला संयोजक, प्रवक्ता सिराज अंसारी, युवा जिला
संयोजक राशिद हुसैन ,सह संयोजक अल्तमस आदि ने प्रथम चरण के 8
जिले
गाजियाबाद आगरा मथुरा अलीगढ़ बुलंदशहर गौतम बुद्ध नगर मुजफ्फरनगर हापुर का दौरा
किया 43 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर मतदाता जागरूकता अभियान के द्वारा
सच्चाई से अवगत कराया गया। सच्चाई से अवगत के बाद भी झूठ का इतना असर लोगों के
दिलो और दिमाग में था कि बड़ी जद्दोजहद के बाद सच्चाई समझ आई। वह बोले कि आज तक जो
भी वोट मांगने आए उन्होंने कभी हमको सच्चाई बताने के अलावा बीजेपी ,आरएसएस
को बहुत बड़ा मुसलमानों का दुश्मन बताया ।कल्लू अंसारी ने कहा उन लोगों से पूछो आप
एनसीआर की बात करने वालों बताओ 7 सालों से देश में बीजेपी की सरकार है
कितने मुसलमानों को देश से निकाला गया। कितने संप्रदायिक दंगे प्रदेश के अंदर हुए
।आपको फ्री राशन ,शौचालय, मकान ,गैस
की सुविधा मिली या नहीं फ्री कोरोना वैक्सीन लगी या नहीं खातों में ₹500 आए।
किसी के साथ कोई भेदभाव हुआ ।सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास को
साथ लेकर कार्य करने वाली सरकार को चुनना पसंद करेंगे या 60- 65 सालों
से जिन राजनीतिक पार्टियों द्वारा आपकी तालीम ,आपकी जिम्मीदारी
,आपकी दस्तकारी ,धर्म और मजहब के नाम पर दंगा फसाद ,नफरत
पैदा कर हिंदू मुस्लिम को बर्बाद करने का
कार्य करने वालों की सरकार बनाना चाहिए। आपका अपना मताधिकार है हमने तो सिर्फ और
सिर्फ आपको सच्चाई से अवगत कराया है अंजुम अंसारी ने महिलाओं को अवगत कराया कि
महिलाएं शशक्तीकरण की ओर आगे बढ़ रही हैं तीन तलाक से छुटकारा मिला है ,फ्री
गैस कनेक्शन, गरीब बेटियों की शादी के लिए ₹30000 सरकार
द्वारा दिए गए हैं,दस्तकारी
के लिए भी कई योजनाएं सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चला कर आत्मनिर्भर बनाने
का काम सरकार कर रही है। मुसलमानों कि हमदर्द सरकार जो 60 सालों से शासन
कर रहे थे उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए क्या किया सिर्फ और सिर्फ वोट हासिल करते
रहे ।धर्म और मजहब के नाम पर नफरत फैलाते रहे। ऐसे राजनीतिक लोगों से मुस्लिम समाज
को बचने की आवश्यकता है ।सबका साथ, सबका विकास और सब के विश्वास के साथ
काम करने वाले निष्पक्ष सरकार को अपना मताधिकार का प्रयोग कर कामयाब बनाएं ।
Wednesday, February 9, 2022
सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
अटल खबर हिंदी न्यूज वेबसाइट है. यहां आपको मिलेगी नवीनतम खबर, देश, दुनियादारी, राज्य,राजनीति , मनोरंजन।खेल ,संस्कृति ,धर्म आप की अपनी भाषा हिन्दी में
No comments:
Post a Comment