हिजाब को लेकर कर्नाटक में जारी विवाद
में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और महिला अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई भी कूद
गई हैं। उन्होंने इसके लिए ट्विटर का सहारा लिया। मलाला ने लिखा, "कॉलेज
हमें पढ़ाई और हिजाब के बीच चयन करने के लिए मजबूर कर रहा है। लड़कियों को उनके
हिजाब में स्कूल जाने से मना करना भयावह है। कम या ज्यादा पहनने के लिए महिलाओं के
प्रति नजरिया बना रहता है। भारतीय नेताओं को चाहिए कि वे मुस्लिम महिलाओं को हाशिए
पर जाने से रोके।' आपको बता दें कि हिजाब को लेकर विवाद के चलते
कर्नाटक में शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को पूरे राज्य में फैल गया। कॉलेज परिसरों
में पथराव की घटनाओं के कारण पुलिस को बल प्रयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा,
जहां
'टकराव-जैसी' स्थिति देखने को मिली। इस बीच, सरकार
और हाईकोर्ट ने शांति बनाये रखने की अपील की है। अदालत हिजाब पहनने के छात्राओं के
अधिकार के लिए उनकी एक याचिका पर विचार कर रही है। इस मुद्दे के एक बड़े विवाद का
रूप धारण कर लेने के बाद, राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में
शैक्षणिक संस्थानों में तीन दिनों के अवकाश की घोषणा की।
Tuesday, February 8, 2022
Home
देश
राज्य खबर
कर्नाटक: विवाद में कूदी मलाला यूसुफजई, भारत के नेताओं से की अपील; जानें पूरा मामला
कर्नाटक: विवाद में कूदी मलाला यूसुफजई, भारत के नेताओं से की अपील; जानें पूरा मामला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
अटल खबर हिंदी न्यूज वेबसाइट है. यहां आपको मिलेगी नवीनतम खबर, देश, दुनियादारी, राज्य,राजनीति , मनोरंजन।खेल ,संस्कृति ,धर्म आप की अपनी भाषा हिन्दी में
No comments:
Post a Comment