इक्कीस कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ की तैयारियों पर हुई चर्चा - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Sunday, March 6, 2022

इक्कीस कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ की तैयारियों पर हुई चर्चा

 

कालपी(जालौन)श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा स्थान कालपी धाम में 21अप्रेल 2022से 29 अप्रैल 2022तक होने जा रहे विशाल इक्कीस कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन की तैयारियों की चर्चा करने हेतु मन्दिर प्रांगण में  महामण्डलेश्वर महन्त राम करन दास जी महराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बताते चलें कि उत्तर भारत की सबसे बड़ी नागा गद्दी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा स्थान में होने जा रहे विशाल आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में महन्त श्री ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में देश भर से महान साधू सन्यासी संत महांत महामण्लेश्वर नागा साधू बैरागी सहित प्रखंड विद्वानों के दर्शन प्रवचन का लाभ अर्जित होगा। साथ ही श्री राम लीला,भगवत कथा संत प्रवचन शिवपुराण आदि के विद्वान वक्ता कलाकार पधार रहे हैं। यज्ञ के साथ ही भगवान शिव परिवार एवं शनिदेव भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं गौलोकवासी गुरूदेव महामण्लेश्वर पूज्य संत जयराम दास जी की तथा गुरु भाई संत महामण्डलेश्वर तिवारी जी की मूर्ति स्थापना भी होना निश्चित हुआ है। वहीं उन सभी भक्तों को भी सुनहरा अवसर मिलेगा जिन बालकों को यज्ञोपवीत संस्कार कराना हो।महन्त श्री ने बताया कि मन्दिर के तमाम शिष्यों धर्मानुरागी विद्वत जनों दानी भक्तों के सहयोग से होने जा रहे इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभाएं और अपने जीवन को कृतार्थ करें। बड़े सौभाग्य से भगवान लक्ष्मीनारायण ने हम सभी को यह अवसर दिया है जिसमें जिससे जो हो सहयोग कर भगवत चरण की शरण प्राप्त करें। जिन धर्मानुरागी सज्जनों को हवन कुंड में बैठना हो या श्रीमद भागवत कथा एवं शिव पुराण में यजमान बनना हो तो मन्दिर में आकर सम्पर्क करें। उक्त शहर पर प्रमुख रूप से रामकुमार तिवारी एडवोकेट,रवि तिवारी एडवोकेट, पंडित राजू पाठक, हरिश्चंद्र दीक्षित बापू अवधेश बाजपेई,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,कल्लू शुक्ला  मनोज पाण्डेय,विवेक तिवारी,बट्टू महाराज सुमित अवस्थी आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Pages