राकेश चौहान अटरिया को मिला लीजेंड ऑफ इंडिया अवार्ड - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Sunday, March 6, 2022

राकेश चौहान अटरिया को मिला लीजेंड ऑफ इंडिया अवार्ड

 


उरई। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने अपना 4वा स्थापना दिवस 6 मार्च को होटल गोल्डन मोमेंट्स करनाल हरियाणा में धूमधाम से मनाया। जिसमें नेशनल अभिनेता महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इसरार अर्जुन फिरोज खान एवं ममता यादव ने राष्ट्रीय निदेशक एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया राकेश सिंह चौहान को लीजेंड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनको सम्मान मिलने की खबर जैसे ही जनपद वासियों की हुई जनपद में खुशी का माहौल छा गया आपको बता दें कि राकेश सिंह चौहान जनपद जालौन की डकोर ब्लाक की ग्राम पंचायत अटरिया के निवासी है उनके पिता भ्रगुनाथ सिंह चौहान किसान हैं। फोन पर भी बात पर राकेश चौहान ने बताया कि लीजेंड ऑफ इंडिया अवार्ड मिलने से वह काफी खुश हैं उन्होंने कहा कि हमारा संगठन ऐसे ही काम करता रहेगा।

No comments:

Pages