जिला : आगरा
आगरा। दि०- 6 फरवरी 2022,
आरएसएस
द्वारा गठित सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री कल्लू
अंसारी ने प्रेस वार्ता में कहा हमारा देश भारतीय संस्कृति गंगा जमुना तहजीब का
अटूट संगम है , सूफी संत मलंग
संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री कल्लू अंसारी की
घोषणा 4 जुलाई 2021 को
मेवाड़ इंस्टीट्यूट गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में आदरणीय संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत
जी की उपस्थिति में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सरपरस्त माननीय श्री डॉ इंद्रेश
कुमार जी द्वारा की गई अवसर पर संघ प्रमुख
माननीय श्री मोहन भागवत जी , माननीय श्री राम गोपाल जी , माननीय
कृष्ण गोपाल जी ने अपना आशीर्वाद देते हुए स्वतंत्र रूप से कार्य करने को कहा तभी
से यह संगठन पूरे देश में प्रगतिशील भाई चारे , एकता , अखंडता, समर्पित राष्ट्रीयता नफरतों को खत्म कर
मोहब्बत के कार्य कर रहा है।
अल्पसंख्यकों की हमदर्द राजनीत पार्टियों से मिली सिर्फ गरीबी ,
अशिक्षा
, गंदी बस्तियां , पिछड़ा पन अल्पसंख्यक वाद का पराया पन
तीन तलाक जैसे गैर इस्लामिक अत्याचार श्री
कल्लू अंसारी ने कहा की 60-65 वर्षों से विपक्षी पार्टियों द्वारा
प्रसारित किया जा रहा है कि भाजपा सत्ता मे आयी
तो मुसलमानों को देश से निकाल दिया जाएगा , बस्तियां जला दी
जाएंगी । दंगा फसाद बर्बर ज़ुल्म अत्याचार होगा। सात साल से देश में भाजपा की
सरकार है कितने सांप्रदायिक दंगे हुए जबकि 1972 से लेकर 2012
तक
हजारों लोग दंगों से मारे गए । 2014 से अपराधिक प्रवती के असामाजिक तत्वों
द्वारा जो घटनाएं हुई है तो सरकार द्वारा काढ़ा कानूनी रुख अपनाया गया है।
सांप्रदायिक दंगों और मुसलमानों पर अत्याचार की घटनाओं में भारी कमी आई है।
विपक्षी पार्टियों ने अल्पसंख्यकों को अपना सिर्फ वोट बैंक समझा आरएसएस व भाजपा ने
अल्प संख्यकों को खुद्दार हिन्दुस्तानी व मूल निवासी माना और कहा कि हिन्दू व
मुसलमान सबका डी. एन .ए एक है मुसलमान अरब से नहीं आया हम पूर्वजों से वतन ,और
तहजीब से एक थे एक है। एक ही रहेंगे। नफ़रत नहीं मोहब्बत , बटवारा नहीं भाई
चारा , अनपढ़ नहीं
तालीम , बेरोज़गारी नहीं खुशहाली अपने प्यारे मादरे वतन से हम सभी
हिन्दुस्तानी ये एहद करते हैं कि यह भारत को भ्रष्टाचार आतंकी हमले अपराध मेहंगाई
गरीबी आदि से मुक्त करेंगे, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा ।
प्रेसवार्ता में सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय उप संयोजक श्री अर्श खान उर्फ वरदान व डॉ जितेंद्र गोतम , संगठन संयोजक
शोहरत अली बाबा मलंग , सलाहकार शाहिद परवेज़ एड०, मीडिया
प्रभारी शेराज़ अंसारी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती
अंजुम अंसारी , प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश मेहंदी हसन ,
जिला
संयोजक फ़ैजान अंसारी, युवा जिला संयोजक राशिद हुसैन, उप
युवा जिला संयोजक अल्तमश अंसारी, आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment