विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के चुनाव कराने हेतु पुलिस फोर्स जनपद जालौन से जनपद हापुड़ रवाना । - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Sunday, February 6, 2022

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के चुनाव कराने हेतु पुलिस फोर्स जनपद जालौन से जनपद हापुड़ रवाना ।

 


जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन श्री रवि कुमार द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को पुलिस लाइन उरई में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए अनुशासन में रहकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु  ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । पुलिस बल - निरीक्षक/उप निरीक्षक – 109,   हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल-600 अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का अच्छी तरीके से निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही साथ कोविड-19 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इससे सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी लोग मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने व सतर्क रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक जालौन श्री रवि कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस बल को रवाना किया गया। इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी चुनाव सेल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रज्जन शाह  जालौन




No comments:

Pages