दिनांक 20 फरवरी 2022सूफी
संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी,राष्ट्रीय
महामंत्री शोहरत अली मलंग बाबा जी महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अंजुम
अंसारी ने अपने राष्ट्रीय प्रदेश व जिला
के पदाधिकारियों सहित प्रथम चरण के सारे जिले आगरा ,मथुरा ,अलीगढ़,
खुर्जा
बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, गौतम
बुध नगर ,बागपत ,शामली तथा मुजफ्फरनगर की 58
विधानसभाओं में से 40 विधानसभा का दौरा किया तथा दूसरे चरण के 9
जिले संभल, सहारनपुर ,बिजनौर, अमरोहा,
मुरादाबाद,
रामपुर,
बरेली,
बदायूं
,शाहजहांपुर की 55 विधानसभाओं में से 32
विधानसभा का दौरा किया तीसरे चरण में 16 जिले हाथरस, फिरोजाबाद,
एटा,
कासगंज,
मैनपुरी,
फर्रूखाबाद,
कन्नौज,
इटावा
,औरैया ,कानपुर देहात, कानपुर नगर ,जालौन,
झांसी,
ललितपुर
,हमीरपुर, महोबा में 59 विधानसभा में
से 40 विधानसभा का दौरा कर मतदाता जागरूक अभियान चलाकर बड़ी संख्या में
मुस्लिम समाज कि महिलाओं, नवयुवकों, बुजुर्गों,
संभ्रांत
व्यक्तियों, गद्दी नशीन,सूफी ,मलंग,
संतो
के द्वारा भी जागरूक अभियान चलाया गया जिस आर.एस.एस. बीजेपी को कभी वोट नहीं दिया
नफरत की निगाहों से देखा आर.एस.एस.ने कहा हिंदू-मुस्लिम का डी.एन.ए.एक है। मुसलमान
अरब से नहीं आया हम पूर्वजों से ,वतन से एक थे एक हैं और एक ही रहेंगे। नफरत नहीं
मोहब्बत ,बटवारा नहीं, भाईचारा ,अनपढ़ नहीं
तालीम और बेरोजगारी नहीं खुशहाली अपने प्यारे मादरे वतन भारत को भ्रष्टाचार,
आतंकी
हमले, अपराध ,महंगाई ,गरीबी आदि से
मुक्त करेंगे। 65 सालों से अन्य
राजनीतिक पार्टियों ने आपकी जमीदारी, आपकी दस्तकारी, आपकी एजुकेशन सब
कुछ बर्बाद करके रख दिया। जहां आपने दस्तकारी के बलबूते अपनी शोहरत और दौलत कमाई वहां - वहां प्लानिंग के
तहत दंगे करा कर तबाह और बर्बाद कर दिया ।
हिंदू और मुसलमान आपस में लड़ाया । कोई
ऐसा एक काम बताइए कि बीजेपी और आरएसएस ने आप के खिलाफ कौन सा ऐसा काम किया है
जिससे आप नफरत रखते हैं जो लोग सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास को
लेकर के चल रहे हैं उनको आप अपना दुश्मन समझते हैं यह ऐसी बात है जो खुदा को भी
बुरी लगती है ।
प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र
मोदी जी की सरकार ने तलाक जो गैर इस्लामिक
एक विवाद था उसको समाप्त करके मुस्लिम महिलाओं को मान सम्मान और इज्जत दी है। जिस कारण काफी तादाद में मुस्लिम समाज का वोट
इस बार बीजेपी को ट्रांसफर होता देख विपक्षियों ने हिजाब का षड्यंत्र रचा ।
पर्दा तो सभी धर्मों में हैं और पर्दा
ही हमारे भारत की संस्कृति है और इस संस्कृति को हम मरते दम तक कायम रखेंगे
।पश्चिमी संस्कृति को हम अपने देश में किसी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे । आप सोच
समझकर अपने मत का प्रयोग करें । आपको अपने दोस्त और दुश्मन की पहचान करने की
आवश्यकता है। तीनों चरणों के मतदाता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगठन संयोजक
बाबा शोहरत अली मलंग,अरविन्द सिंह जिला कोषाध्यक्ष जालौन आशू शाह
राष्ट्रीय सदस्य राजेश खटीक सदस्य मुन्ना कुरैशी सदस्य कल्लू चौधरी सदस्य खुर्शीद
चौधरी,रिजवान चौधरी आलोक जी आदि
मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment