73वें जन्मदिन के अवसर पर की गई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार के लिए दुआ। - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Monday, February 21, 2022

73वें जन्मदिन के अवसर पर की गई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार के लिए दुआ।

 


आगरा। सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री कल्लू अंसारी , महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह संयोजिका श्रीमती अंजुम अंसारी , सूफी संत मलंग संगठन राष्ट्रीय मंत्री बाबा शोहरत अली मलंग और जिला मीडिया प्रभारी संयोजक शेराज़ अंसारी ने दिनांक 19 फरवरी 2022 को आगरा सैय्यदना सरकार अबुल उला दरगाह पर जाकर माननीय डॉ. श्री इंद्रेश कुमार जी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर सैय्यदना सरकार दरगाह पर चादर पोशी करते हुए उनकी लम्बी आयु की प्रार्थना की। कुरान खानी कराकर सभी को तबर्रुक बाटा गया। इसके उपरांत मथुरा कृष्ण जन्म भूमि पर पहुंच कर समस्त सूफी संत मलंग के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री कृष्ण से माननीय डॉ. श्री इंद्रेश कुमार जी के लिए देर आयु की कामना की और भोग लगाया तथा आशीर्वाद के रूप में प्रसाद ग्रहण किया । सैय्यदना सरकार के गद्दे नशीन जी ने कलमा तय्यबा की चादर माननीय डॉ. श्री इंद्रेश कुमार जी के लिए श्री कल्लू अंसारी जी को दी जो की राष्ट्रीय संयोजक ने दिल्ली पहुंच कर कलमा तय्यबा की चादर ,कृष्ण जन्म भूमि का पटका प्रसाद के रूप में माननीय डॉ. श्री इंद्रेश कुमार जी को दिया, उन्होंने बड़े एहतराम से दोनो परंपराओं को अपनाते हुए प्रसन्नता जाहिर की और कहा आप लोग भारतीय संस्कृति गंगा,जमुना तहजीब को साथ लेकर कार्य कर रहे हैं ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है।

 जन्मदिन के उपलक्ष में की गई प्रतियोगिता

दिनांक 20 फरवरी 2022 गुलशन पब्लिक स्कूल पटेल नगर मस्ता की बगीची जीवनी मंडी आगरा में स्कूल के छात्र एवं छात्राओं द्वारा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सर परस्त माननीय डॉ. श्री  इंद्रेश कुमार जी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई , जिसमे लगभग करीब 150 छात्र, छात्राएं ने भाग लिया और सभी बच्चों को शुभ अवसर पर गिफ्ट दिया गया और। मस्जिद ए अंजुमन में कुरान खानी का भी आयोजन किया गया एवं अयातुल करीमा की तिलावत की गई और लंबी उमर की दुआ की गई और कुरान खानी में आए और प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को खाना खिलाया गया।



No comments:

Pages