शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार नगर के मस्जिदों में अदा की गयी नवाज - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Saturday, April 30, 2022

शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार नगर के मस्जिदों में अदा की गयी नवाज

 


जालौन । रमजान के पवित्र महीने के आखिरी जुमा की नमाज नगर के सभी मस्जिदों में शासन के निशा निर्देशों के अनुसार ही शांति पूर्ण ढंग से अलविदा की नमाज अता की गयी । और देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी ।पुलिस प्रशासन भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर के मस्जिदों में चौकन्ना रहा ।
 
नगर के सभी मुस्लिम समुदाय के भाइयों ने रमजान के पवित्र महीने की आखिरी जुमेरात की नमाज शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार आपसी भाईचारे के साथ अपनी नजदीकी मस्जिदों पर जाकर अलविदा जुमा की नवाज अदा की है । और देश में अमन चैन कायम रहे इसके लिए दुआ मांगी । नगर में लगभग एक दर्जन से अधिक मस्जिदों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे । तो वही नगर पालिका परिषद के द्बारा सभी मस्जिदों के आसपास साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था की गई  थी । पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के चलते नगर के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने नजदीकी मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज को अदा किया ।
इस दौरान जावेद अख्तर,हाजी रियाज,हाजी तौफीक,डांक्टर खान,अब्दुल हकीम,अब्दुल मुस्तकीम,हाफिज छुन्ना,इमरान, हाजी कल्लू रियाज, हाजी इस्माइल, इकबाल म़सूरी,इमरान अंसारी समेत तमाम लोगों ने एक दूसरे को गले लगाते हुए एक दूसरे को बंधाई दी । और देश मे अमन चैन कायम रहे की दुआ मांगी ।

No comments:

Pages