कोरबा :-
छत्तीसगढिया क्रांति सेना कोरबा का बड़ादेव रथ यात्रा का रथ पहुँचा बड़ादेव सक्ति
पीठ पाली।जहाँ सक्ति पीठ के पुजारी श्री उइके जी,छत्तीसगढिया
क्रांति सेना प्रदेश संगठन महामंत्री सोनू राठौर जी,जिला उपाध्यक्ष
सुरजीत सोनी जी जिला संयोजक जैनेंद्र कुर्रे जी ब्लॉक अध्यक्ष कुश साहू,ब्लॉक
संयोजक सीताराम प्रजापति ब्लॉक संयोजिका शशि बिरको के साथ साथ पाली के सभी प्रमुख
सेनानि,महिला क्रांति सेना पाली द्वारा भव्य स्वागत पूजा पाठ अर्चना बड़ादेव
की गगन भेदी जयकारा के साथ किया गया। तत्पश्चात सक्ति पीठ पुजारी श्री उइके जी,सोनू
राठौर जी,सुरजीत सोनी जी,जैनेंद्र कुर्रे जी के द्वारा बड़ादेव
रथ यात्रा के मुख्य उदेद्श्य,विषय की पूरी जानकारी उपस्थित सभी
पदाधिकारियों सेनानियों को दी गई।जानकारी उपरांत बड़ादेव की गगन भेदी जयकारा के साथ
बड़ादेव रथ को पाली ब्लॉक के अधिक से अधिक गांवो में स्थापित सक्ति पीठ से एक चुटकी
मिट्टी लेकर रायपुर के लिए प्रस्थान हो सके सुभकामना के साथ विदा किया गया।बड़ादेव
रथ यात्रा की गाँव गाँव मे स्वागत,पूजा,पाठ,आरती
के साथ ग्राम वासियों के द्वारा मुक्त कंठ से प्रसंशा की जा रही है


No comments:
Post a Comment