जालौन । जबारे
लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में डस्ट भरे डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे
श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई । लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए
। एक्सीडेंट की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची । और घायलों को तत्काल
अस्पताल पहुंचाया । चिकित्साको ने घायलों का उपचार के बाद अपने घर जाने दिया । तथा
कुछ गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
कोतवाली क्षेत्र
अंतर्गत ग्राम वीरपुरा से जालौन की माता जबारे लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में
डस्ट भरे डंफर ने सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित होकर ज़ोरदार टक्कर मार दी । देखते
ही देखते श्रृद्धालुओं से भरी ट्राली काफी दूर तक घिसटती चली गई । श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई । इसमें पुरुष
महिलाए समेत लगभग 30 श्रद्धालु ट्राली में सवार थे । जिसमें लगभग
डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए । एक्सीडेंट की खबर लगते ही स्थानीय
पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने डंफर को
अपने कब्जे ले लिया और कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है । तथा घायलों को तत्काल
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया । चिकित्साक तुरंत घायलों के उपचार में जुट गए
। तथा गंभीर रूप से लगभग आधा दर्जन से अधिक घायल श्रद्धालु को जिला चिकित्सालय के
लिए रेफर कर दिया गया है । जो स्वास्थ्य और मौत से जूझ रहे हैं ।
Sunday, April 10, 2022
अनियंत्रित डंफर ने श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
अटल खबर हिंदी न्यूज वेबसाइट है. यहां आपको मिलेगी नवीनतम खबर, देश, दुनियादारी, राज्य,राजनीति , मनोरंजन।खेल ,संस्कृति ,धर्म आप की अपनी भाषा हिन्दी में

No comments:
Post a Comment