UP
Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं।
प्रदेश में लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर हुई
हैं। मालूम हो कि यूपी में कुछ 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे. इन सभी चरणों के नतीजें
आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में
बीजेपी की सरकार बनाती दिख रही है। चुनाव आयोग के मतगणना संबंधी आंकड़ों के
मुताबिक प्रदेश की 320 सीटों के शुरुआती रुझान में 200 सीट पर भाजपा और 89 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे
होने के अलावा भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 08 एवं निषाद पार्टी 04 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 06 एवं सुभासपा एक 02 पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 03 और बसपा 05 सीट पर आगे चल रही है।
वहीं, रुझानों में सीएम योगी गोरखपुर
शहर सीट से तो अखिलेश यादव करहल सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी का साथ छोड़ सपा का
दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट पर पीछे चल हैं।
No comments:
Post a Comment