✍️कमलेश चौरसिया की रिपोर्ट नारों के साथ
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम---- अपर कलेक्टर और
अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर जाम लगाये लोगो को समझाया और खुलवाया
जाम---- जालौन । पुराना
अस्पताल अतिक्रमण को लेकर अधिकांशतः सुर्खियों में रहा ।जिसको लेकर मगंलवार को
स्थानीय प्रशासन ने उस अतिक्रमण को मकान सहित मंदिर को हटाए जाने के लिए बुलडोजर
चलाया। जिससे वहां पहले से मकान बनाकर रह रहे परिवारजनों ने स्थानीय प्रशासन का
जमकर विरोध किया । तो वही हिंदू संगठनों में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने
उपजिलाधिकारी और जिला पंचायत अधिकारी का जमकर विरोध किया । और मुर्दाबाद के नारे
लगाते हुए । प्रतिमा को यथास्थान पर स्थापित करने के लिए अढ गए । बात में सहमति न
बनती देख । विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने देव नगर चौराहे पर जाकर जाम लगा
दिया । और आवागमन प्रभावित कर दिया । सड़क जाम की सूचना मिलते ही आला अधिकारी
पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे । अपर कलेक्टर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने कडी
मेहनत कर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर जाम को खुलवा पाया । नगर में स्थित
पुराना अस्पतालजिला पंचायत की जगह में
स्थित था । तो वहीं जगह अतिक्रमण किए जाने को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही ।25 से30 बर्षों से पहले
से उपरोक्त जगह पर अतिक्रमण होता चला आ रहा है । इतना ही नहीं अतिक्रमण को हटाने
के लिए स्थानीय प्रशासन ने कई बार कार्यवाही भी की । लेकिन मामला कभी न्यायालय तो
कभी नेताओं के आड़े अजाने से कार्यवाही टाय टाय फिस्स जाती थी । उक्त स्थान पर
मकान बनाकर श्रीमती मधु पाण्डेय ने अतिक्रमण कर रखा था । अतिक्रमणकारी इतने में
संतोष नहीं हुआ । तो उन्होंनेअतिक्रमण कर
अपना घर के साथ-साथ एक राधा कृष्ण का मंदिर भी बनवा दिया था । और अतिक्रमत मकान
में गेट लगाकर अंदर से मंदिर में आना जाना हो गया ।लेकिन इस बार योगी सरकार की वापसी के बाद
बुलडोजर बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर जिला पंचायत
की जगह पर बने मकान तथा वहां बना मंदिर पर गरज गया और मंदिर को तोड़ दिया । मूर्ति
भी तोड दी गई । जैसे ही मंदिर तोडऩे तथा मूर्ति तोड़ने की सूचना विश्व हिंदू
संगठनों को हुई । तो विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी जिला
मंत्री ज्ञानेद्र त्रिपाठी
, जिला संयोजक दीपक शर्मा, नगर
अध्यक्ष आशीष द्विवेदी,मानवेंद्र परिहार सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं
को लेकर अतिक्रमित स्थल पर पहुंच गए । और एसडीएम अंकुर कौशिक तथा जिला पंचायत
अधिकारी के खिलाफ मुर्दाबाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए । प्रतिमा कोयथास्थान पर स्थापित करने के लिए अढ गए ।
प्रशासन के दबाव के कारण मामले में सहमति न बनती । समास्त कार्यकर्ताओं ने देव नगर
चौराहे पर जाकर जाम लगा दिया । जिससे आवागमन प्रभावित हो गया ।सड़क जाम की खबर लगते ही आला अधिकारी मौके पर
पहुंचे ।अपर कलेक्टर पूनम निगम एवं अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी, पुलिस
क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, उरई कोतवाल समेत स्थानीय पुलिस मौके पर
पहुंची । हिंदू विश्व परिषद के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवा पाया । तब
कहीं जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली ।
No comments:
Post a Comment