हरदोई जिले के मूल निवासी एवं लखनऊ जिले से भाजपा विधायक ब्रजेश
पाठक का कद योगी सरकार 2.0 में बढ़ गया है। पिछली सरकार में वह कानून मंत्री थे। इस बार
उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। ब्राह्मण समाज में उनकी पकड़ काफी अच्छी है। यह
वजह है कि उनको ब्राह्मणों का चेहरा माना जाता है। पाठक पहली बार अपने गृह जनपद से
2002 में
विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे।
हालांकि बेहद मामूली अंतर से चुनाव हार गये थे। इसके बाद वह बसपा के टिकट पर उन्नाव जिले से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। लोकसभा के साथ ही वह राज्यसभा सांसद भी रहे। सियासी हवा भांपते हुए बाद में वह भाजपा में शामिल हो गये थे। 2017 में लखनऊ से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके साथ ही योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे। आज उनके डिप्टी सीएम बनने पर लखनऊ के साथ ही उन्नाव और हरदोई जिले में हर्ष की लहर है। उनके भाई राजेश पाठक जिले की राजनीति में सक्रिय हैं। घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

No comments:
Post a Comment