
बिलासपुर :-
केन्द्र रारकार को मजदूर, किसान एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के
विरोध में संघ के केन्द्रीय नेतृत्व ने 28-29 मार्च 2022 को
दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आवहान किया है। अपने संयुक्त बुलेटिन के द्वारा
अवगत कराया गया। उक्त हड़ताल को सफल बनाने हेतु समस्त ट्रेड यूनियन एवं कर्मचारी
संगठन अपने-अपने स्तर पर तैयारी में लगे हुए हैं। जैसा कि आप अनुभव कर रहे हैं कि
वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा खुलेआम सरकारी कम्पनियों को कौड़ियों के भाव बेचने
एवं कर्मचारियों और मजदूरों के खिलाफ नीतियां बनाने का कार्य कर रही है। अतः हम
अपने अधिकारों की रक्षा हेतु एक होवें एवं 28-29
मार्च 2022 की
दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में अपना अमुल्य योगदान प्रदान करें।
चार्टर ऑफ डिमॉड
1. नई पेंशन योजना को रद्द करें एवं पुरानी पेंशन योजना बहाल करें।
2. सरकारी
कम्पनियों का नीजिकरण एवं फ्रेंचाईजी आउटलेट खोलना बन्द करें, डाक
मित्र योजना बन्द करें।
3. यूनियन
पर प्रतिबंध लगाना बन्द करें, जैसे यूनियन में दो कार्यकाल से अधिक
बार पद ग्रहण करने पर लगाया गया प्रतिबन्ध ।
04. समस्त
पोस्ट ऑफिसों में स्थिर एवं फास्ट NSP-I कनेक्टीविटी एवं उपयुक्त NSP-II
कनेक्टीविटी
उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
5. पार्सल
डिलीवरी से संबंधित नोडल डिलीवरी सेंटर और स्पीड पोस्ट पत्रों की डिलीवरी से
संबंधित सेंट्रल डिलीवरी सेंटर को बंद करें।
6. जीडीएस
कर्मचारियों के संदर्भ में कमलेश चन्द्र
कमेटी की सिफारिशें लागु करें विशेषकर प्रमोशन, मेडिकल एवं
इंश्योरेंश इत्यादि। बीपीएम/एबीपीएम के वर्कलोड नार्म का पुनरीक्षण किया जावे।
फेडरेशन द्वारा जीडीएस के मुद्दे लेने के संदर्भ में, निदेशालय द्वारा
लगायी गई रोक हटाई जावे।
7. कोविड
से संबंधित समस्त प्रकरण का निराकरण किया जावे। जीडीएस समेत समस्त कर्मचारियों को
कोविड ट्रिटमेंट हेतु स्पेशल लीव प्रदान की जावे। कोविड-19 से मृत
कर्मचारियों के परिवार को 10लाख रूपए मुआवजा प्रदान किया जावे,
तथा
परिवार के एक सदस्य को अनिवार्य रूप से अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जावें।
8. समस्त
संवर्गों में रिक्त पदों को भरा जावे, HSG-I/HSG-II के पदों को
मापदंडों में ढील देकर भरा जावे। RMS में कार्यरत HSG-I कर्मचारियों
को PSS Group 'B' एव AAO Exam में बैठने की
पात्रता प्रदान की जावे। SSC के स्थान पर पूर्व की भाँति डाक विभाग
द्वारा भर्ती की जावे | PO & RMS के एकाउंटेंट को विशेष भत्ता प्रदान
किया जावे।
9. 18
महिने का रोका गया DA/DR का एरियर प्रदान किया जावे।
10. डाक
विभाग के शेष समस्त श्रेणियों का केडर रिस्ट्रक्चरिंग कराया जाना सुनिश्चित करे।
11. अवैज्ञानिक
व्यवसायिक लक्ष्य, आईपीपीबी लॉगिन "डे" महालॉगिन
"डे" के नाम पर कर्मचारियों का प्रताड़ित करना बंद करें। रविवार एवं
छुट्टियों के दिन कर्मचारियों को मेला लगाने हेतु बाध्य करना बंद किया जावें।
12. संघ
को नियमित मिटींग (Physical Meeting) बुलायी जावे।
13. चुँकि
वर्तमान में समस्त ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है अत: समस्त ट्रॉजिट सेक्शन
प्ररम्भ कराया जावे
14. डाक
लेखा के Downsizing एवं Decentralization पर रोक लगायी
जावे तथा डाक लेखा के कर्मचारियों को PSS Group 'B' Exam में सम्मिलीत
होने की अनुमति प्रदान की जावे।
15. Contributory
negligence के नाम पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद करें।
16. समस्त
संवर्ग की पृथक पहचान बनायी जावे जैसे PA, PA CO, PA SBCO इत्यादि ।
17. MTS एवं
GDS के रिक्त पदों पर पार्ट टाइम/फुल टाइम केजुअल लेबर की भर्ती की जावे।
18. Postal, RMS और MMS
कार्यालयों
में 5 दिन का सप्ताह घोषित किया जावे।
दो दिवसीय
हड़ताल में अध्यक्ष का. विजय कुमार दुबेअ.भा.डा.क. संघ ग्रुप सी बिलासपुरसंभाग,बिलासपुर
,सचिव का. राजेन्द्र अड़पवार अ.भा.डा.क. संघ ग्रुप सी बिलासपुर संभाग,
बिलासपुर
,कोषाध्यक्षका. राकेश कुमार चौहान अ.भा.डा.का. संघ ग्रुप-सी बिलासपुर
संभाग, बिलासपुर,दिले राम भारद्वाज अध्यक्षअ.भा.डा. क. संच
पोस्टमेल एवं एमटीएस बिलासपुर संभाग बिलासपुर ,सचिव आनन्द
बाकरे, कोषाध्यक्ष हितेन्द्र महिलांगे, अध्यक्ष फूलचंद
चंद्राअ.भा. ग्रा .डा. से. संघ बिलासपुर संभाग बिलासपुर, सचिव मोहम्मद
सलीम खान, कोषाध्यक्ष हीरालाल साहू आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे हैं।
1. नई पेंशन योजना को रद्द करें एवं पुरानी पेंशन योजना बहाल करें।
No comments:
Post a Comment