योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद
की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने
पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। गुरुवार को योगी
आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी
बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

No comments:
Post a Comment