✍️कमलेश चौरसिया की रिपोर्ट
जालौन । मंगलवार
को नगर के पुरानी अस्पताल परिसर में बने
भगवान राधा
कृष्ण के मंदिर को स्थानीय प्रशासन ने तोड़ दिया था । जिससे हिन्दू संगठन के
कार्यकर्ताओं में बहुत ही ज्यादा उबाल दिखाई दिया । कार्यकर्ताओं के उबाल को शांत
करने के लिए बुधवार को सदर विधायक एवं माधौगढ़ विधायक समेत जिला पंचायत अध्यक्ष ने
मौके पर जाकर गुस्साए लोगों से मुलाकात कर वार्ता की और मंदिर का भूमि पूजन कर
मंदिर निर्माण की बात कही ।
नगर के पुराने
अस्पताल परिसर में लगभग 25
वर्ष पुराना राधा कृष्ण मंदिर बनाकर
अवैध निर्माण जिला पंचायत की जमीन पर कर रखा था । इसकी कई बार जांच होने पर
अतिक्रमण को हटाने का प्रयास स्थानीय प्रशासन द्वारा किया गया । लेकिन कभी
न्यायालय तो कभी नेताओं के आड़े आ जाने से वह कार्यवाही विफल होती रही । लेकिन
योगी सरकार के पुनः सत्ता में आते ही स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को मंदिर सहित
अवैध कब्जा पर बुलडोजर को चलाकर मंदिर ध्वस्त कर दिया गया था । मंदिर गिरने की खबर
जैसे ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को लगी । तो हिन्दू संगठन के
पदाधिकारियों का खून में उबाल आ गया । तो वही हिन्दू संगठन
पदाधिकारियों ने आनंन फानन में कार्यकर्ताओं की
भीड़ इकट्ठी कर स्थानीय प्रशासन को घेरने का प्रयास किया । स्थानीय प्रशासन भी
किसी के आगे घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं हुआ ।
सामंजस्य स्थापित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने काफी दौर की वार्तालाप
शुरू की । लेकिन काफी प्रयास के बाद वार्तालाप विफल रही । तों गुस्साए कार्यकर्ताओं
ने देव नगर चौराहे पर जाकर जाम लगा दिया । जाम की खबर लगते ही अपर कलेक्टर पूनम
निगम एवं असीम चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर गुस्साए कार्यकर्ताओं से काफी
आरज़ूमनंत के बाद जाम खुलवा पाया था । आक्रोषित कार्यकर्ताओं एवं भक्तों के घावों
पर मरहम लगाने के लिए बुधवार को सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ,
माधौगढ़
विधायक मूलचन्द निरंजन समेत जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी नगर में पहुंचें । और आक्रोषित कार्यकर्ताओं से
मुलाकात कर आगे की बात की और राधाकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन आरंभ किया
और जल्द से जल्द मंदिर बनवाने का भरोसा लोगों को दिया ।
No comments:
Post a Comment