कांग्रेस
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल का पाली विखं दौरा
प्रदेश सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, पार्टी संगठन की मजबूती और सदस्यता
अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने पाली विकासखंड
के दर्जनभर से अधिक ग्रामों का सघन दौरा किया।
आगर दास, गजेंद्र सिंह, सुमन मसीह, रवि कश्यप, दिनेश दास
ग्राम केराझरिया,पोड़ी, बतरा, कर्रा नवापारा, लाफा एवं खैराबहार में ग्राम स्तर पर आवश्यक बैठक रखी गई।सभी ग्रामों में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल का आत्मीय स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने अपने ग्रामों की समस्याएं रखी और मांगों से अवगत कराया। ग्रापं बतरा को छोड़कर पंचायत के अन्य मोहल्ले राजस्व ग्राम में शामिल नहीं है जिसे राजस्व ग्राम में शामिल करने की मांग की गई। लहरापारा से कुम्भपानी के बीच बड़े पुलिया की मांग की गई है ।संपूर्ण पंचायत में पेयजल की समस्या है। इसके निराकरण की मांग की गई।ग्राम पंचायत कर्रानवापारा के चनवाँरीपारा में शहीद आदित्य प्रताप सिंह तोमर की स्मृति में चबूतरे में मूर्ति की घोषणा की गई थी वहां मूर्ति लगाने की मांग की गई और ग्राम मे 2018 से संचालित हाई स्कूल के लिए भवन की मांग की गई हाई स्कूल और छात्रावास भवन नहीं है। ग्राम बिजराभवना मुख्य मार्ग से कटीलीपारा तक 3 किमी पक्की सड़क की मांग की गई।श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आम जनता के सुख-दुख का पूरा ख्याल रख रही है ।विभिन्न योजनाओं से निचले तबके के लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है ।ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और इसका अधिकाधिक लाभ दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी से अधिकाधिक लोगों को जोड़ा जाए और भविष्य में कांग्रेश क्षेत्र में और मजबूत हो ऐसा सार्थक प्रयास पहल करेंगे। इस प्रवास के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल , रामनारायण कश्यप, संगीता सिंह, ममता कश्यप, कपिल दास, माखन सिंह, होरी सिंह, संत पैकरा, जयराम सिंह,
आगर दास, गजेंद्र सिंह, सुमन मसीह, रवि कश्यप, दिनेश दास

No comments:
Post a Comment