जालौन में चार चोर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागे, पुलिस ने बाइक की बरामद - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Sunday, March 20, 2022

जालौन में चार चोर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागे, पुलिस ने बाइक की बरामद

 


जालौन की गोहन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने बाइकों को बरामद किया है। पकड़े गए चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि रविवार दोपहर को गोहन थानाध्यक्ष महेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चैकिंग कर रहे थे।
इस दौरान नावर मोड़ पर कुछ युवक संदिग्ध हालात में नजर आए। पुलिस ने जब उनको टोका तो वह भागने लगे। इसमें पीछा करके पुलिस ने धीरू उर्फ धीरेन्द्र पुत्र सत्यनारायण चतुर्वेदी, रवि कोरी पुत्र हीरालाल, राधेश्याम विश्वकर्मा पुत्र श्याम जी विश्वकर्मा और जाकिर हुसैन पुत्र सटीक निवासीगण ग्राम नावर थाना गोहन को पकड़ लिया।
पुलिस कर रही कार्रवाई
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की। पकड़े गए चारों चोरों को थाने लाया गया। जहां उन्होंने बताया कि सभी लोग बाइक चोर गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे। जबकि उनके दो साथी अंकित चतुर्वेदी पुत्र कृष्ण कुमार चतुर्वेदी निवासी ग्राम नाबर थाना गोहन और राजाबाबू पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम हथना थाना सिरसाकलार भाग निकले हैं। पुलिस पकड़े गए चारों सदस्यों को थाने लाई। उन पर रिपोर्ट दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

No comments:

Pages