✍️ भूषण श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा
:- कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल,उप पुलिस अभिषेक वर्मा एवं एसडीओपी ईश्वर
त्रिवेदी ने जिले में होली पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने समस्त थाना चौकी
प्रभारियों को निर्देशित किया है इसी तारतम्य में पाली थाना प्रभारी अनिल पटेल ने
आज अपने समस्त स्टाप के साथ पाली में फ्लैग मार्च निकाला, फ्लैग मार्च पाली थाना से प्रारंभ होकर
गांधी चौक,शिव
मंदिर चौक,नया
बस स्टैंड,न्यायालय
चौक,अटल
चौक,मादन
चौक,कॉलेज
चौक होते हुए बाजार चौक पहुचा जहां थाना प्रभारी ने लोगों से शांति पूर्वक सौहार्द
एवं आपसी भाई चारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की, साथ ही तीन सवारी,नशे की हालत में बाइक चलाते गाली गलौच
करने वाले एवं क्षेत्र का शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्यवाही की बात
कही,फ्लैग
मार्च के दौरान पाली थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल, चैतमा चौकी प्रभारी नारायण प्रसाद लहरे,एएसआई दादू रैया ठाकुर, एएसआई विमलेश उरांव,प्रधान आरक्षक ईश्वर राजपूत,जवाहर सिंह,मस्तराम कश्यप,हिरावन सिंह,आरक्षक राजेश राठौर,रोहित कश्यप,शैलेन्द्र तंवर, जगजीवन कंवर,नारायण कश्यप,सुनील कंवर,चंद्रशेखर विंध्यराज, नीलम जोसेफ,किशन जोशी,नरेश यादव,प्रवचन कंवर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित
थे।
No comments:
Post a Comment