.jpg)
भोपाल, प्रदेश सरकार फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बहाने देश में
अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार से जुड़े अपने ट्वीट्स के कारण विवादों में आए
भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी नियाज खान को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा, “मैंने श्री खान के कई ट्वीट देखे हैं। मेरा मानना है कि वे मर्यादा और अधिकारियों की लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। सरकार उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी।”
श्री
खान पिछले कुछ दिन से अपने ट्वीट्स को लेकर खबरों में बने हुए हैं। दो दिन पहले
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि ‘द कश्मीर फाइल्स’
की कमाई करीब डेढ़ सौ करोड़
रुपए तक पहुंच गई है। फिल्म के निर्देशक को इस फिल्म से कमाई राशि को कश्मीरी
पंडितों के बच्चों के पुनर्वास में लगा देना चाहिए। उनके इस ट्वीट पर श्री
अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए कहा था कि श्री खान उन्हें मुलाकात का समय दे दें, ताकि वे आपस में मिल कर इस
बात पर विचार कर सकें कि कैसे वे कश्मीरी पंडितों की मदद कर सकते हैं और कैसे श्री
खान अपनी किताबों की रॉयल्टी से और बतौर प्रशासनिक सेवा अधिकारी मदद कर सकते हैं।
इसके पहले भी श्री खान ने ट्वीट में कहा था कि, निर्माताओं को देश भर में बड़ी संख्या में हो रहे मुस्लिमों के नरसंहार पर भी फिल्म बनानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे विभिन्न मौकों पर हुए मुस्लिमों के नरसंहार पर एक किताब लिखने के बारे में सोच रहे हैं, ताकि कोई निर्माता उनकी किताब पर भी कश्मीर फाइल्स जैसी कोई फिल्म बनाए और अल्पसंख्यकों के दर्द को सभी के सामने लाया जा सके।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा, “मैंने श्री खान के कई ट्वीट देखे हैं। मेरा मानना है कि वे मर्यादा और अधिकारियों की लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। सरकार उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी।”
इसके पहले भी श्री खान ने ट्वीट में कहा था कि, निर्माताओं को देश भर में बड़ी संख्या में हो रहे मुस्लिमों के नरसंहार पर भी फिल्म बनानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे विभिन्न मौकों पर हुए मुस्लिमों के नरसंहार पर एक किताब लिखने के बारे में सोच रहे हैं, ताकि कोई निर्माता उनकी किताब पर भी कश्मीर फाइल्स जैसी कोई फिल्म बनाए और अल्पसंख्यकों के दर्द को सभी के सामने लाया जा सके।
No comments:
Post a Comment