उरई से भिंड मध्यप्रदेश जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई पलटी बस के अंदर दो दर्जन से अधिक सवारियां थी मौजूद - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Saturday, March 5, 2022

उरई से भिंड मध्यप्रदेश जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई पलटी बस के अंदर दो दर्जन से अधिक सवारियां थी मौजूद



उरई (जालौन)। आज शनिवार की सुबह उरई से भिण्ड की ओर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत सड़क के किनारे बनी खाई में पलट गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सवारियों को बाहर निकलवा। कुछ बस सवार लोगों के मामूली चोटें आई मगर बड़ी घटना घटित होने बच गयी। मिली जानकारी के अनुसार परिवाहन विभाग की मिली भगत से अबैध रूप से  मध्यप्रदेश के लिये संचालित हो रही बसों  में एक बस आज शनिवार की सुबह उरई से जालौन होते हुये भिंड ग्वालियर मध्यप्रदेश के लिये जा रही थी उसी दौरान बस में अधिक सवारी होने और अन्य बसों से आगे निकलने की लालशा में ग्राम कमसेरा चौराहे के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में खाई में गिरने के बाद मची चीख-पुकार चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े और बस में सवार महिलाओं, बच्चों और सवारियों को ग्रामीणों ने निकाला मगर अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन उरई बस स्टैंड से  सिर्फ मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार  से मंजूर परमिट बगेर उतर प्रदेश सरकार की संसृति के किस्की मिली भगत से चल रही है यह चर्चा का विषय बना हुआ है 


No comments:

Pages