थाना फंफूद क्षेत्र के ग्राम पूर्वा
उदई की है जहाँ दो किशोरियां साईकिल से
गाँव के टीला पर मिट्टी खोदने गई थी।टीला
धंसने से वो दब गई जो देर शाम तक घर न
पहुँचने पर परिजन पता लगाते हुए पहुँचे साईकिल खड़ी होने पर ग्रामीणों ने मिट्टी
हटाने के बाद दबी बच्चियों को निकाला।आनन फानन टैम्पू से लेकर घायलों को सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुँचे जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है।ग्राम
पुर्वा उदई निवासी संध्या कुमारी 13 वर्ष पुत्री भूरे उर्फ वलबन्त सिंह एवं
सरस्वती15 वर्ष पुत्री श्रीकृष्ण की
बेटियां शाम चार बजे साइकिल से गाँव के बाहर टीला पर मिट्टी खोदने गई थी।देर शाम
तक न पहुँचने पर परिजन पता लगाते हुए पहुँचे टीला के अंदर मिटी में दबी बच्चियों
को बाहर निकाला गया।घायल हालत में परिजन टैम्पू से लेकर अस्पताल पहुँचे।जहाँ
चिकित्सक ड़ा गौरव कुमार ने मृत घोषित कर दिया।
No comments:
Post a Comment