हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने किसानों की पकी पकाई फसल को जलाकर राख कर दिया - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Tuesday, March 29, 2022

हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने किसानों की पकी पकाई फसल को जलाकर राख कर दिया

 


जालौन तहसील क्षेत्र के  अम्बरगढ़ मौजें में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने किसान की पकी पकाई फसल को जलाकर राख कर दिया। जिससे किसानों को लाखो रुपये का नुकसान हो गया, आग की सूचना किसानों ने तत्काल दमकल विभाग को दी, सूचना मिलते ही दमकल विभाग और लेखपाल मौके पर पहुंचे। जब तक दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, तब तक पांच किसानों की 25 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।

घटना जालौन तहसील के अंतर्गत आने वाले अम्बरगढ़ गांव के खेतों की है। जहां किसानों द्वारा अपनी फसल की कटाई की जा रही थी, तभी ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की तारों से अचानक फाल्ट हुआ, जिस कारण उससे निकली चिंगारी किसानों की पक्की हुई फसल पर गिर गई, जिससे गेंहू, सरसों की पकी पकाई फसल जलने लगी, जिसे जलता देख किसान वहां पर दौड़े और तत्काल उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन धीरे धीरे तेज हवा के कारण आग बढ़ने लगी, जिसकी सूचना तत्काल किसानों ने दमकल विभाग को दी, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, जहां कर्मचारियों ने आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन तब तक 15 बीघे की गेंहू सरसों की फसल जलकर राख हो चुकी थी, वहीं इस आग की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान सिकरी राजा आलोक वर्मा के साथ इस गांव के लेखपाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को जली हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा देने की बात कही। बता दें कि इस आग से अम्बरगढ़ के रहने वाले भगवत सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह के खेत नंबर 223 की 1.059 हेक्टेयर में बोई गई गेंहू की फसल, जबकि खेत नंबर 209 में सिकरी राजा निवासी हरिओम पुत्र बाबूलाल की 1.4 हेक्टेयर की कटी पड़ी मटर, लाही और सूबेदार, मेहताब सिंह, सिकरी राजा निवासी विजय और सुनील के खाता संख्या 204 में 0.486 हेक्टेयर की भूमि में खड़ी फसल जल गई। फिलहाल लेखपाल द्वारा जली फसल का निरीक्षण किया है

No comments:

Pages