सुविख्यात प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर के सुरक्षा इंतजाम का जायजा
प्रशासन तथा पुलिस ने लिया। इस मौके पर शिवद्वार चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव,
मंदिर
के पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरी, शिवराज गिरी,
संजय
मोदनवाल, धीरज सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। कल्लू उमर,
जिम्मी
उमर, बबलू मोदनवाल, मनोज अग्रहरि, आशीष उमर मंदिर
में सेवा भाव से लगे रहे। विशेष सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी तथा जनपद
मुख्यालय व आसपास के थाना की पुलिस तैनात रही। शिवद्वार में महाशिवरात्रि पर्व पर
एक सप्ताह का मेला भी लगता है जहां दुकानें सजी रही। बच्चे खिलौने खरीदते तथा मेला
करते नजर आए। मंदिर के मुख्य गेट समेत पूरे भवन को आकर्षक रंग पेंट तथा झालर फूल
मालाओं से सजाया गया।
महाशिवरात्रि पर उमामहेश्वर की दिव्य प्रतिमा की साज सज्जा के लिए मीरजापुर के कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है। बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के अनोखे विग्रह का रूप सुंदर कलाकारी के बाद और भी आकर्षित हो गई। मंदिर की सजावट में क्षेत्र के समाजसेवी धीरज सिंह का सहयोग रहा। वहीं तमाम श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा तथा प्रसाद वितरण चलता रहा। प्रतिमा की झलक श्रद्धालुओं का मन मोहती रही जो कि श्रद्धालुओं का मन बार-बार अपनी ओर आकर्षित करता रहा

No comments:
Post a Comment