उरई - उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड के पास शांति नगर निवासी विवेक भदोरिया
पुत्र राम बिहारी भदौरिया अपने खाने के लिए एक ठेले पर मोमोस ले रहा था तभी वहां
पर 5 लड़के आए और विवेक भदौरिया को मारने पीटने और गाली गलौज करने लगे
विवेक ने जब इसका विरोध किया तो वह लोग मारपीट करने लगे शोरगुल सुनकर लोग मौके पर
पहुंचे खून से लथपथ पड़े विवेक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया
जहां पर इलाज चल रहा है विवेक ने बताया कि हम विद्या मंदिर स्कूल के इंटर के छात्र
हैं और हमारे साथ जिन लोगों ने मारपीट की है वह हमारे कॉलेज के कुछ लड़के हैं अमित
राजपूत हार्दिक यादव पिरेश राजपूत और कुछ अज्ञात लोगों ने हमारे साथ मारपीट की है
जिसमें हमने दो तीन लोगों को पहचान लिया वह हमारे ही स्कूल के छात्र हैं हमारी उन
लोगों से कोई भी दुश्मनी नहीं थी हमारे दोस्त से एक बार इन लोगों की मारपीट हुई थी
उस दौरान हम दोस्त के साथ आए थे तभी से यह लोग हमारे ऊपर निगाह रखे हुए थे जब हम
आज झांसी रोड के पास पहुंचे तो इन लोगों ने हमारे साथ मारपीट और गाली गलौज कर दी
जिसकी शिकायत छात्र ने थाना कोतवाली पुलिस को दे दी है पुलिस ने बताया है कि मामला
संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी
No comments:
Post a Comment