आज का इतिहास 27 मार्च - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Saturday, March 26, 2022

आज का इतिहास 27 मार्च

 आज का इतिहास 27 मार्च  को भारत और दुनिया में कई घटनाए हुई जिनका इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज  हैआओ हम सब जाने क्या क्या घटनाएं हुई है 27 मार्च


इतिहास के पन्‍नों में आज के दिन दर्ज हैं 27 मार्च ये प्रमुख घटनाएं

1668 : इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे (अब मुम्बई) को ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले किया।
1855 - अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट लिया।
1898 : भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन।
यह भी पढ़ें- मंत्रिमंडल उत्तर प्रदेश
1977 : स्पेन के कनेरी द्वीपों के मशहूर पर्यटन स्थल टेनेरीफ में दो जंबो जेट हवाई पट्टी पर ही टकरा गए, जिससे 583 लोगों की मौत हो गई।
1990 : पश्चिम बंगाल के निंपुरा में एक यात्री बस के एक पुल से टकराकर नीचे गिरने के दौरान बिजली की तारों में अटक जाने से हुए भीषण धमाके में 41 लोगों की करंट लगने से मौत और 21 अन्य बुरी तरह झुलसे।
1998 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने दवा बनाने वाली कंपनी पीफिजर की दवा वियाग्रा को नपुंसकता के इलाज की दवा के तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी दी।
2010 : भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया।
>यह भी पढ़ें- ब्रजेश पाठक बने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम, कुछ ऐसा रहा है राजनीतिक सफर
2011 : जापान के फुकुशिमा में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाया गया।
2020 : देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 17 हो गई और संक्रमित मामले 724 पर पहुंचे।


No comments:

Pages