जिले की तीनों विधानसभाओं के युवा लीडरों का संवैधानिक मूल्यों व युवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा कुलदीप बौद्ध - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Wednesday, February 16, 2022

जिले की तीनों विधानसभाओं के युवा लीडरों का संवैधानिक मूल्यों व युवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा कुलदीप बौद्ध



उरई(जालौन) - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए युवाओं दुवारा शुरू किये गये  युवादस्तक और लोकतंत्र अभियान के तहत जालौन जिले की तीनों विधानसभाओं - 219 माधौगढ़, 220 कालपी व 221 उरई(सुरक्षित) के युवाओं के साथ संवाद किया गया।

  जिला मुख्यालय उरई स्थिति गणेशधाम में जिले की तीनों विधानसभाओं के विभिन्न 22 जाति समुदाय के युवा लीडरों में - बीरपाल राजपूत, नीरज श्रीवास, मुहम्मद शमशाद खां,मुकेश पाल, अभिराज, जितेंद्र गौतम, विवेक यादव,नेहा, मधु अहिरवार, बन्दना पूनम जाटव, विवेक विश्वकर्मा, अंजना पाल, मुस्कान परवीन आदि युवा लीडरों ने युवा संवाद में युवाओं की आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि चुनाव में सब नेता वोट मांग रहे, बड़ी बड़ी घोषणा कर रहे है, लेकिन युवाओं के मुद्दों पर ज्यादा फोकस नही हो रहा कई सालों से हम युवाओं की छात्रवृत्ति/ स्कॉलरशिप नही मिली? रोजगार नही मिल रहा, युवाओं को पलायन करना पड़ता है, नेता सिर्फ वोट की बात करते युवाओं की बात नही करते जबकि युवा ही चुनाव में बैनर, झंडा , नारे आदि लगाने व चुनाव जीतने व हराने में मुख्य भूमिका निभाते है, समाजसेविका रिहाना मंसूरी ने महिलाओं खासकर लड़कियों के मुद्दों को रखा, इस कोरोंना में कई लड़कियों को पढ़ाई छोड़ना पड़ा,  इसलिये इस चुनाव में युवा संवाद के माध्यम से अपनी मांगे रख रहे है, हम सभी प्रत्याशियों के पास अपनी मांगे रखेंगे।

    प्रेम नारायण सिंह पाल ने कहा कि यूपी जहां सबसे ज्यादा युवाओं की आबादी बाला राज्य है, हम इस मंच से सभी राजनैतिक दलों से जानना चाहते है कि आपके दल व घोषणापत्र में उन युवाओं के लिये क्या स्थान है जो स्वयं जब चाहे सरकारें बना व गिरा सकते है।

  बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच  संयोजक -  कुलदीप कुमार बौद्ध ने कहाँ की हम सब युवाओं को संविधान व वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करने व लोकतंत्र में युवाओं की हिस्सेदारी के लिए युवादस्तक और लोकतंत्र अभियान कर रहे है। जिसमें यूपी के 22 युवाओं दुवारा 22 विधानसभाओं में जाकर   विधानसभा स्तर पर युवाओं के साथ सीधा संवाद किया रहा है। उनके मुद्दों पर चर्चा व संवाद किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज जालौन जिले की उरई, कालपी व माधौगढ़ विधानसभा के युवाओं के साथ ये संवाद किया गया, आज जो भी मुद्दे व मांगे निकलकर आयी है उसको लेकर सभी प्रत्याशियों को सौंपा जायेगा।





Pages