रोहित की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Friday, February 11, 2022

रोहित की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास



 टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 96 रन से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। मैच में वेस्टइंडीज के सामने 266 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 37.1 ओवर में 169 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। ओडीयन स्मिथ (36) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 3-3 विकेट आए। दीपक चाहर और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम 265 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। श्रेयस अय्यर (80) टॉप स्कोरर रहे, जबकि ऋषभ पंत ने भी बढ़िया 56 रन की पारी खेली। WI की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अल्जारी जोसेफ और हैडन वॉल्श ने दो-दो विकेट चटकाए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार क्लीन स्वीप

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। दोनों टीमों के बीच पहली वनडे सीरीज 1983 में खेली गई थीतब से भारत एक बार भी 50 ओवर फॉर्मेट में WI के खिलाफ क्लीन स्वीप नहीं कर सका थालेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 39 साल में पहली बार ये इतिहास भी रच दिया। हालांकि वेस्टइंडीज बार टीम इंडिया के खिलाफ क्लीन स्वीप कर चुका है


No comments:

Pages