आगरा। उत्तर प्रदेश जिला आगरा दि०-07 फरवरी 2022, आरएसएस
द्वारा गठित सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री कल्लू
अंसारी ने उत्तर प्रदेश
के अलीगढ़
खुर्जा एवं बुलंदशहर का दौरा कर घर घर जाकर मतदाता जागरूक अभियान कर लोगों को
सच्चाई से अवगत कराया ,और कहा हमारा
देश भारतीय संस्कृति गंगा जमुना तहजीब का अटूट संगम है । आरएसएस और भाजपा के विरुद्ध जो मुस्लिम समाज
में अन्य राजनीतिक पार्टियों ने गलत भ्रांतियां फैला रखी थी उससे मुस्लिम समाज में
जाकर इन भ्रांतियां को दूर किया तथा मतदाता जागरूक अभियान चलाकर सच्चाई से लोगो को
रूबरू कराया वहीं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती अंजुम अंसारी ने
भी मुस्लिम समाज की महिलाओं को मत का प्रयोग सही दिशा में करने की जानकारी दी तथा
मुस्लिम समाज और महिलाओं
के जो हक है उनसे सभी मुस्लिम समाज की महिलाओं को अवगत कराया। घर घर
जाकर महिलाओं को समझाया कि प्रदेश ओर देश में वर्तमान सरकार द्वारा
दी गई योजनाएं एवं उनके हुकूक क्या क्या हैं यह सब जाकर मुस्लिम समाज की महिलाओं
को बताया । उन्होंने कहा आरएसएस और भाजपा के विरुद्ध जो जानकारियां अन्य राजनीतिक
पार्टियों ने मुस्लिम समाज में जो भ्रांतियां फैलाई है वो सब गलत है। भारत एवं
प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास लेकर चल रही है । राष्ट्रीय संयोजक श्री
कल्लू अंसारी एवं श्रीमती अंजुम अंसारी ट्रिपल तलाक का जो कानून सरकार ने बनाया है
उसके फायदे और उससे हुई ट्रिपल तलाक में आई भारी कमी के बारे में बताया। श्रीमती
अंजुम अंसारी ने कहा पहले बहुत
सारी महिलाएं कानून के बनने से पहले बहुत परेशान थी जब से ये कानून
बना है महिलाओं को बहुत बड़ी राहत मिली है वो जहां जहां गई महिलाओं ने उनकी बात को
पूरे ध्यान से सुना और मिली इस नई जानकारी से बहुत खुश हुई। दौरे में आरएसएस गठित
सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सलाहकार श्री शाहिद परवेज़ एड०, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
श्री शेराज़ अंसारी, एवं आगरा
जिला संयोजक श्री फैजान अंसारी भी मोजूद रहे।
Tuesday, February 8, 2022
Home
आगरा
उत्तर प्रदेश
आरएसएस सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री कल्लू अंसारी ने खुर्जा बुलंदशहर और अलीगढ़ का दौरा कर कराया सच्चाई से अवगत।
आरएसएस सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री कल्लू अंसारी ने खुर्जा बुलंदशहर और अलीगढ़ का दौरा कर कराया सच्चाई से अवगत।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
अटल खबर हिंदी न्यूज वेबसाइट है. यहां आपको मिलेगी नवीनतम खबर, देश, दुनियादारी, राज्य,राजनीति , मनोरंजन।खेल ,संस्कृति ,धर्म आप की अपनी भाषा हिन्दी में

No comments:
Post a Comment