सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 फरवरी 2022 को उरई में एक बैठक में राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी ने कहा आओ हकीकत को जाने वोटों के सियासी सौदागर उनसे सावधान रहे कांग्रेस और तथाकथित अल्पसंख्यक की हमदर्द सरकारों से मिली गरीबी ,अशिक्षा ,जुल्मों सितम, अपराध ,नफरत ,गंदी बस्तियां ,पिछड़ापन ,तीन तलाक जैसे गैर इस्लामिक अत्याचार पिछले 67 वर्षों में जिस R.S.S. से मुसलमानों ने नफरत व दुश्मनी रखी और भाजपा को हर प्रकार से हराने की कोशिश की आखिर मुसलमानों का R.S.S बीजेपी ने बिगाड़ा क्या है भाजपा, आर. एस. एस .के प्रति कांग्रेस, सपा, बसपा सहित देश के विपक्षी पार्टियों द्वारा यह जमकर कहा जाता रहा देश की सत्ता में अगर भाजपा आई तो मुसलमानों को मुल्क से निकाल दिया जाएगा ।आप की बस्तियों जला दी जाएंगी ।दंगा फसाद मुसलमानों पर बर्बर अत्याचार होगा। मुसलमान भाइयों और बहनों बताएं 7 वर्षों से देश की सत्ता पर भाजपा की सरकार है इन 7 वर्षों के दौरान कितने मुसलमानों को देश से निकाला गया ,कितनी बस्तियां जलाई गई, देश में कितने संप्रदायिक दंगे हुए ,कितने मुसलमानों पर अत्याचार किए गए, उसका सटीक यही उत्तर है कि आजादी के बाद 7 वर्षों से मुसलमान भारत में सबसे ज्यादा सुरक्षित है ना तो मुसलमानों को देश से निकाला गया और ना ही एक भी बस्ती जलाई गई 1972 से लेकर 2012 तक हजारों लोग दंगों में मारे गए 2014 से अब तक कुछ घटनाएं हुई ।संप्रदायिक दंगे और मुसलमानों पर अत्याचार की घटनाओं में भारी कमी आई है इसलिए विपक्षी पार्टियों के बहकावे में ना आना ।देश के अल्पसंख्यक भाजपा के राज में सबसे ज्यादा सुरक्षित और सुखी है और आगे भी रहेंगे ।वर्तमान की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ काम कर रहे हैं मुस्लिम देशों के साथ भारत के अच्छे रिश्ते हैं आज ,इजरायल और ईरान दोनों ही देशों से अच्छे संबंध है सऊदी अरब भारत के साथ खड़ा है यूएई और भारत के बीच 70 अरब डालर का व्यापार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई )के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'आर्डर आफ जायद' से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के बाद मुस्लिम देशों से पीछे 5 साल में प्रधानमंत्री को मिले पुरस्कारों की संख्या 6 पहुंच गई है जिससे पता चलता है कि उन्होंने मुस्लिम वर्ड से भारत के संबंध बेहतर बनाने के लिए कितने प्रयास किए हैं प्रधानमंत्री मोदी जी को मुस्लिम देशों से जो पुरस्कार मिले हैं उनमें बहरैन का 'दा किंग' ,हमाद ऑर्डर आफ ' द रेनसा'( यूएई) का ऑर्डर 'आफ जायद,' फलस्तीन का ग्रैंड कोलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन, अफगानिस्तान का अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार, सऊदी अरब का किंग अब्दुल अजीज शाह पुरस्कार और वाजिब का रूल आफ निशान इज्जुद्दीन शामिल है अनेक देशों ने भी सम्मान किया है ।जो हमारे मुस्लिम कंट्री हैं हमारे देश के प्रधानमंत्री का मान सम्मान कर रहे हैं तो आपको अपने देश के प्रधानमंत्री के उस नारे के ऊपर पूरी ईमानदारी से साथ यकीन और भरोसा रखना चाहिए ।सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास के साथ यह सरकार काम कर रही है आइए हम और आप मिलकर के इस सरकार के साथ एकजुट होकर के कामयाबी की तरफ ले जाएं और अपने मुस्तकबिल को अच्छा बनाएं।
No comments:
Post a Comment