भारतीय संस्कृति का क्या अर्थ है - atal khabar

क्या चल रहा है ?

Tuesday, February 1, 2022

भारतीय संस्कृति का क्या अर्थ है

 

संस्कृति का अर्थ

संस्कृत भाषा में सम् उपसर्ग पूर्वक ‘कृ’ धातु में क्तिन प्रत्यय के योग से संस्कृति शब्द उत्पन्न होता है। व्युत्पत्ति की दृष्टि से संस्कृति शब्द ‘परिष्कृत कार्य’ अथवा उत्तम स्थिति का बोध कराता है, किन्तु इस शब्द का भावार्थ अत्यन्त व्यापक है। अंग्रेजी में वस्तुतः संस्कृति के लिए (Culture) शब्द का प्रयोग किया जाता है। वस्तुतः संस्कृति शब्द मनुष्य की सहज प्रवृत्ति, नैसर्गिक शक्तियों और उनके परिष्कार का द्योतक है। किसी देश की संस्कृति अपने को विचार, धर्म, दर्शन काव्य संगीत, नृत्य कला आदि के रूप में अभिव्यक्त करती है। 

मनुष्य अपनी बुद्धि का प्रयोग करके इन क्षेत्रों में जो सृजन करता है। और अपने सामूहिक जीवन को हितकर तथा सुखी बनाने हेतु जिन राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक प्रथाओं को विकसित करता है उन सब का समावेश ही हम ‘संस्कृति’ में पाते हैं। इससे स्पष्ट होता है संस्कृति की प्रक्रिया एक साथ ही आदर्श को वास्तविक तथा वास्तविक को आदर्श बनाने की प्रक्रिया है।

No comments:

Pages